बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं रहे।गुरुवार की सुबह मुंबई के एचएन अस्पताल में उनका निधन हुआ। इसके बाद गुरुवार दोपहर को मुंबई के चंदनवाड़ी शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। कपूर परिवार के इस मुश्किल समय में आलिया भट्ट हर पल उनके साथ खड़ी रही। ऋषि कपूर के अंतिम यात्रा की फोटोज में आलिया भट्ट फोन पर किसी से बात करती दिखाई दी।

क्या आप जानते हैं कि उस वक़्त आलिया फ़ोन पर किसके साथ बात कर रही थी।दरअसल, आलिया पूरे वक्त रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ संपर्क में थी। रिद्धिमा कपूर के साथ बात करते वक्त आलिया भट्ट खुद भी टूट गई थी और फफक कर रो पड़ी थी। ये फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। आलिया भट्ट इस दौरान वीडियो कॉल के जरिए रिद्धिमा कपूर के साथ बनी रही थी। जबकि नीतू कपूर खुद को संभालने की कोशिश करती दिखी। अंतिम यात्रा के समय रणबीर कपूर चुपचाप मौन खड़े हुए दिखाई दिए थे।

बता दें कि रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में रहती हैं और देश में लागू लॉकडाउन के चलते वो अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई नहीं पहुंच पाईं है। हालांकि उन्होंने दिल्ली पुलिस से मूमवेंट पास हासिल कर लिया था लेकिन फिर भी वो अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए समय से नहीं पहुँच पायी।