एक बार फिर राजनीतिक गलियारे में मातम छा गया। जब भी किसी बड़े नेता का निधन होता है तो देश को गहरा सदम लगता है। किसी वरिष्ठ नेता के निधन से पार्टी को भी झटका लगता है। आपको बता दें वरिष्ठ भाजपा नेता बिंदेश्वरी प्रताप सिंह उर्फ़ लाल साहब का गुरुवार देर शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

ख़बरों के अनुसार प्रताप सिंह गुरुवार की दोपहर पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह से मिलने गोंडा आए थे जहाँ अचानक उनके सीने में दर्द शुरू हो गया। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बिंदेश्वरी प्रताप सिंह के निधन की खबर मिलते ही भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता वहाँ पहुंच गए ।लाल साहब परसपुर के मूल निवासी थे और ये पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के बेहद नजदीकी थे। लाल साहब के निधन पर पूर्व जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। उनका शव पैतृक गांव ले जाया जा रहा है।