बॉलीवुड में फिर से एक बाद मातम छा गया. बॉलीवुड के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वगल का निधन हो गया जिससे पूरा सिनेमा जगत सदमे में है. बॉलीवुड में इन्हें प्यार से सुब्बू बोला जाता था. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर इनके निधन की खबर दी. शुक्रवार को मुंबई में इन्होने आखिरी साँस ली. सुभाष कैंसर से जूझ रहे थे.

शुक्रवार की शाम उनके अंतिम दर्शन के लिए अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित और फिल्ममेकर दब्बू रत्नानी शामिल हुए. अनुष्का शर्मा ने उनके साथ अपनी कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा – ‘वो दयालु, विनम्र और ब्रीलियंट थे। एक कलाकार, मैं हमेशा उन्हें यही कहती थी। सुब्बू हमेशा हमारे देश के सबसे ज्यादा प्यार और इज्जत पाने वाले मेकअप आर्टिस्टों में से एक रहेंगे। जब भी उन्होंने मेरे चेहरे को छुआ अपने बेहतरीन टैलेंट से मुझे खूबसूरत लुक दिया। और अपने खूबसूरत काम के लिए वो हमेशा याद किए जाएंगे। एक बेहतरीन बेटा, भाई और एक खूबसूरत शख्स आज हमें छोड़ गया। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सुब्बू।’

अनुष्का के इस भावुक पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए सोनम कपूर, करण जौहर, बिपाशा बसु, अथिया शेट्टी, काजल अग्रवाल, ऐशा गुप्ता, अदिति राव हैदरी और डब्बू रतनानी समेत कई सेलेब्स शामिल हैं। सभी ने कमेंट कर सुब्बू की आत्मा की शांति कि दुआ की। वहीं एक्ट्रेस करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर उनकी आत्मा की शांति की दुआ की।

बता दें कि सुब्बू ने अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा, जान्हवी कपूर, कियारा आडवाणी, तब्बू, श्रद्धा कपूर और सोनम कपूर सहित कई बॉलीवुड सितारों का मेकअप कर चुके थे।