बुद्ध पूर्णिमा को महात्मा गौतम बुद्ध के जन्म दिवस, ज्ञान प्राप्ति और मृत्यु दिवस तीनों के रूप में मनाया जाता है। बौद्ध धर्म के लिए वैशाख पूर्णिमा का दिन सबसे पवित्र त्यौहार बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। भारत के अलावा थाईलैंड, चीन, श्रीलंका, बर्मा और कोरिया सहित अनेक देशों में यह दिन विशेष महत्व रखता है।

ऐसा कहा जाता है जिस दिन महात्मा बुद्ध को बोधिगया में पीपल के पेड़ के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, उस दिन वैशाख मास की पूर्णिमा थी। महात्मा बुद्ध को भगवान विष्णु का 10वां अवतार भी माना जाता था, इसलिए ये दिन हिंदुओं के लिए भी विशेष महत्व रखता है। ऐसा माना जाता है अगर इस दिन मा लक्ष्मी को प्रसन्न करें तो उनकी विशेष कृपा बरसती है। आज हम आपको कुछ ऐसा उपाय बता रहे हैं जिसे करने से मा लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
गुरुवार 7 मई को वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन सभ संयोग बन रहा है। आज का दिन लोगों के लिए अच्छा अवसर लेकर आया है। इस शुभ योग में आप तिल, गुड़, चना, सत्तू का दान करके राहु के अशुभ प्रभाव को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही कुछ उपाय करके धन से जुड़ी परेशानी दूर कर सकते हैं।

करें ये उपाय
शास्त्रों के मुताबिक़ बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर माँ लक्ष्मी विराजती हैं। ऐसा कहा जाता है इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर मिठाई का भोग लगा कर मीठा जल अर्पित करें साथ ही धूप जलाकर पूजा करें और माँ लक्ष्मी का ध्यान करें। माँ लक्ष्मी को अपने घर में आने के लिए प्रार्थना करें। उस घर में मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।