हिंदू धर्म में घर की बेटी और बहू को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। जब घर में बेटी जन्म लेती है तो कहते हैं ना माँ लक्ष्मी का रूप आया है। आज हम आपको बता रहें हैं किस महीने जन्मी लड़कियाँ सबसे ख़ास और भाग्यशाली होती हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आपके जन्म के महीने, जन्म तिथि और जन्म के दिन से आपके बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।

ज्योतिष की मानें तो आप जन्म के महीने से किसी लड़की के भाग्य का पता लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि किस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियाँ सुंदर और भाग्यशाली होती हैं।
जनवरी
जनवरी में जन्म लेने वाली लड़कियां बहुत रूपवान और सुंदर होती हैं। ये पढ़ाई में भी तेज होती हैं और अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करती हैं। इन्हें अपनी पूरी जिंदगी भाग्य का साथ मिलता है
फरवरी
इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियां बहुत प्यारी और सुंदर होती हैं। ये लड़कियाँ जो भी काम करती हैं अपने मन से करती हैं और दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं देती हैं। इस महीने जन्म लेने वाली लड़कियाँ जो ये चाहती हैं वही करती हैं फिर चाहे लोग कुछ भी बातें करते रहें।

जुलाई
जुलाई के महीने में जन्म लेने वाली लड़कियां सुंदर तो होती ही हैं लेकिन इन्हें भाग्यशाली भी कहा जाता है। इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियां पल भर में किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं।