इस साल होली 10 मार्च को मनाई जाएगी और 9 मार्च को होलिका दहन होगी। हिंदू धर्म में होली पर्व बहुत महत्व होता है। होलिका दहन बहुत खास माना जाता है। होलिका दहन के दिन बहुत से उपाय किए जाते हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। होलिका दहन के बाद लोग होलिका भस्म घर लाते हैं लेकिन ये जानना भी ज़रूरी है कि ऐसा क्यों करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि होलिका भस्म घर लाने से नाकारात्मक शक्तियों का अंत होता है। साथ ही घर में शुख समृद्धि आती है।

ऐसा भी माना जाता है कि होलिका दहन के दिन घर में सभी सदस्यों को सरसो का उबटन बनाकर शरीर पर मालिस करनी चाहिए। इससे शरीर के कई राज दूर होते हैं । उबटन मालिस के दौरान जो भी मैल मिकलता है तो उसे होलिका अग्नि में डाल दिया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से जादू-टोने का असर समाप्त हो जाता है और शरीर स्वस्थ रहता है।