बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक्सप्रेस पर उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ख़बरों के अनुसार कार में शबाजा आजमी के पति जावेद अख्तर भी सवार थे लेकिन उन्हें खरोंच तक नहीं आई। एक न्यूज़ चैनल ने इस बात की सच्चाई बताई है.

न्यूज 18 के मुताबिक, जावेद अख्तर उस कार में नहीं थे जिसमे शबाना आजमी थी. दरअसल वो अपने निजी वाहन से अलग सफर कर रहे थे। उनकी कार शबाना आजमी की कार के पीछे कुछ दूरी पर चल रही थी। यही वजह है कि वो इस हादसे में बच गए।
बता दें, सड़क हादसे में शबाना की नाक और सिर में गंभीर चोट आईं हैं। उन्हें पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुरी तरह घायल शबाना आजमी को देर शाम डॉक्टरों की सलाह पर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

हादसे में कार ड्राईवर भी घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हादसा हुआ।