प्रियंका चोपड़ा जिसे देशी गर्ल भी कहा जाता हैं बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री में से एक हैं. उनकी शादी हॉलीवुड के जाने माने सिंगर निक जोनास से हुई. उसके बाद वो भारत में बहुत कम दिखाई देती हैं. लेकिन भारत के लिए जो उनका प्यार हैं अब भी बरकरार हैं. इसी क्रम में प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वायरस से लड़ने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ, देने जा रही हैं ये बड़ा तोहफ़ा. आइये आपको बताते हैं उस तोहफे के बारे में.

दुनियाभर में कोरोना वायरस भारी तबाही मचा रहा है। भारत में भी इस वायरस से 20 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इस मुश्किल समय में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस और जरूरी सरकारी सेवाएं लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने स्वास्थ्य कर्मियों को 10 हजार जोड़ी जूते देने का एलान किया है।इस बात की जानकारी प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।

प्रियंका ने लिखा है, ‘देशभर में हेल्थकेयर पेशेवर हमारे सच्चे सुपरहीरो हैं, जो हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर रोज काम कर रहे हैं और मोर्चे पर हमारे लिए लड़ रहे हैं। उनका साहस, प्रतिबद्धता और बलिदान इस वैश्विक महामारी में असंख्य जीवन बचा रहे हैं। हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि पिछले कई हफ्तों में उनके जूतों का क्या हाल होगा। हम कम से कम उन्हें इसमें सहज होने में मदद कर सकते हैं।’

उन्होंने आगे लिखा है, ‘उनके काम की प्रकृति के कारण, उनके लिए अपने लिए जूते और कपड़े खुद साफ करना बहुत मुश्किल है। हमें बहुत खुशी हो रही है कि इस पेशकश करने में हम सक्षम हैं। आशा करते हैं कि यह इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में ये देखभाल करने वालों की मदद करेगा। लॉस एंजिल्स में हेल्थकेयर वर्कर्स को 10,000 जोड़ी जूते और पूरे भारत में सार्वजनिक/सरकारी अस्पतालों में हेल्थकेयर पेशेवरों को 10,000 से ज्यादा जूते दिए जा रहे हैं।’