बेटे रणवीर कपूर ने दी पिता को अंतिम विदाई बड़े भाई रणधीर भी अंतिम समय तक रहे साथ
गुरुवार की सभा बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया जिसके बाद बॉलीवुड से लेकर पूरे देश में मातम सा छा गया। मुंबई के चंदनवाडी शामशान घाट पर गुरुवार की दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार की सारी प्रक्रियाओं को पूरा कर विधि-विधान के साथ बेटे रणबीर कपूर ने पिता को मुखाग्नि दी।

लॉकडाउन के चलते प्रशासन ने अंतिम संस्कार में कम ही लोगों को शामिल होने की इजाजत दी थी। लाख कोशिशों के बावजूद ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाईं। नम आखों से ऋषि को उनके परिवार ने अंतिम विदाई दी। नीतू कपूर और आलिया भट्ट को रोते हुए देखा गया।

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार से पहले की वीडियो सामने आयी है जहाँ रणबीर कपूर अंतिम संस्कार से पहले की विधि को पूरा करते नज़र आ रहे हैं।