अभी लोग इरफ़ान खान के जाने से उभरे भी नहीं थे कि बॉलीवुड ने एक और दिग्गज सितारा खो दिया। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर गुरुवार सुबह दुनिया को अलविदा कह गये।दो साल से कैंसर से लड़ाई लड़ रहे थे।अचानक तबियत बिगड़ जाने के बाद उन्हें मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ उन्होंने अपनी अंतिम साँस ली। ऋषि कपूर के क़रीबी ने बताया क्या थी उनकी आख़िरी इच्छा।

रंगकर्मी रती शंकर त्रिपाठी ने ऋषि से जुड़ी यादों को साझा करते हुए बताया कला जगत के लिए बहुत बड़ा आघात है।उन्होंने कहा कि अभी इरफान खान ने दुनिया से रुखसत लिया और फिर ऋषि कपूर का जाना हुआ। उन्होंने बताया – करीब 20 साल पहले ऋषि कपूर बनारस आए थे। यहां पर उन्होंने पूजा पाठ किया और वापस मुंबई लौट गए। उस दौरान उनके भाई रणधीर कपूर भी साथ में थे। इस दौरान उनसे मेरी बातचीत हुई थी। कहीं न कहीं एक रिश्ता बन गया था। हालांकि उस वक्त वह कोई शूटिंग के लिए यहां नहीं आए थे। वह उनकी एक परिवारिक यात्रा थी जिसमें उनका मुख्य उद्देश्य पूजा-पाठ था।
रंगकर्मी रती शंकर त्रिपाठी ने न आगे कहा – उस दौरान ऋषि ने अपनी इच्छा जताई थी कि फिम्ल राम तेरी गंगा मैली के बाद उनके मन में यह बार-बार आ रहा था कि वह काशी जाए और गंगा में स्नान कर रुद्राभिषेक करें। वह काशी आना चाहते थे मगर किसी न किसी कारण उनका यहां आना कैंसिल हो जा रहा था। यह तब की बात है जब वह बीमार नहीं थे।

कुछ समय पहले उनके बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए बनारस में आए थे। उस वक्त ऋषि लंदन में थे और अपना इलाज करा रहे थे। रणवीर कपूर ने काशी विश्वनाथ दर्शन के बाद सड़क से कारीडोर क्षेत्र आदि को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऋषि कपूर को दिखाया था। यह दृश्य देखकर ऋषि कपूर गदगद हो उठे थे। उन्होंने वहीं से बाबा को नमस्कार किया था। रणबीर श्रद्धा पूर्वक बाबा का प्रसाद यहां से लेकर गए थे।
रतिशंकर बताते हैं गंगा को लेकर ऋषि की आस्था बहुत मजबूत थी। नमस्ते लंदन फिल्म की शूटिंग चल रही थी। वहां पर ऋषि और कटरीना कैफ भी थी। ऋषि ने हर की पैड़ी में गंगा स्नान किया और बहुत खुश थे।