हिंदू धर्म में शिवरात्रि का बहुत अहम महत्व होता है। इस दिन लोग भोलेनाथ की पूजा करते हैं। इस दिन अगर आप घर में गोमती चक्र लाते है तो आपके जीवन में बड़े बदलाव होंगे। एक सफेद टुकड़ा होता है, जिस पर चक्र-सा होता है। यह चक्र स्वतः प्रकृति द्वारा निर्मित होता है। चलिए आपको बताते हैं गोमती चक्र का प्रयोग कैसे और कब करना है। गोमती चक्र माँ लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसके ऊपर 7 अंक अंकित होता है। आइए आपको बताते हैं कैसे गोमती चक्र का इस्तेमाल करें।

- जिन लोगों की कुंण्ली में चंद्र और राहु का प्रभाव होता है उन्हें गोमती चक्र को सिद्ध करके धारण करना चाहिए।
2. घर बनवाने से पहले नीव में सात गोमती चक्र डालने से घर में वास्तु दोष का प्रवेश नहीं होता।
3. गोमती चक्र से घर में सुख समृद्धि आती है। बच्चों की रक्षा के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।
4. किसी भी पर्व पर गोमती चक्र को सिद्ध करके उससे मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से धन, व्यापार में बढ़ोत्तरी, अच्छा स्वास्थ्य, घर में शांति, पैसा, बुरी शक्तियों का नास, और घर में खुशहाली होती है।

5. सभी तरह की परेशानी और सफलता पाने के लिए गोमती चक्र को लाल या पीले रंग के स्लिक कपड़े में बाध कर इस घर में लटकाना चाहिए।
6. घर में लड़ाई झगड़ों को खत्म करने के लिए तीन गोमती चक्र को लकड़ी की सिंदुर दानी में रख कर उसे घर में किसी शांत स्थान पर रखना चाहिए।
7. किसी को भी बुरी नजर से बचाने के लिए आप एक गोमती चक्र को लॉकेट बना कर धारण करा दें। ऐसा करने से बुरी नजर नहीं लगेगी।