भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बुधवार की रात को ग्वालियर में अंतिम साँस ली। सिंह कैंसर से पीड़ित थे जिस कारण ग्वालियर के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह 75 साल के थे।

पारिवार वालों ने कहा – ‘सिंह पिछले कुछ समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने बुधवार रात साढ़े 11 बजे ग्वालियर के कैंसर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली’। बता दें उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी ओर दो बेटे हैं।
राजेन्द्र प्रसाद सिंह अविभाजित मध्यप्रदेश में भाजपा नीत सुन्दरलाल पटवा की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। पारिवार के अनुसार सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर को भिण्ड जिले के पास स्थित उनके गृह ग्राम किटी में किया जायेगा।

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने सिंह के निधन पर दुःख जताते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने का संबल दे।राजेन्द्र प्रसाद के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया।