ये बात तो सब जानते हैं कि इंसान का पूरा शरीर पेट के पाचन क्रिया पर निर्भर करता है।आगे इंसान के पेट में कोई दिक़्क़त आती है तो उसे काफ़ी परेशानियों का सामना आकरना पड़ता है। ज़्यादातर लोगों के पेट में गुड-गुड कि आवाज आने की समस्या रहती है। अगर आपके भी पेट से ऐसी आवाज आती है, तो सावधान हो जाएं।

पेट से आने वाली आवाज कोई बीमारी का संकेत तो नहीं देता लेकिन पेट में परेशानी होती है। अगर आपके पेट से गुड गुड की आवाज़ आती है तो आप अपने खान-पान को बदल लें।
पेट से आवाजें आने के पीछे कोई खास कारण नहीं है बल्कि आपके द्वारा खाया गया गलत भोजन या अन्य समस्या होती है।

आपको बता दे जैसा कि कई बार लोग जल्दी-जल्दी भोजन करते हैं। इससे काफी मात्रा में हवा भी उनके खाने के साथ चली जाती है। यह खाना आहार नली में नीचे उतरता है, तो हवा भी खिसकती है, जिससे पेट से आवाज आती है। इसके अलावा खाना पचाने के दौरान एंजाइम्स से जब खाना टूटता है, तो गैस बनती है।
अगर आपके पेट में गैस अधिक बनती है तो इससे भी पेट से आवाज आती है। इसके अलावा अधिक समय तक भूखे रहने से भी पेट से अजीब आवाज आती है।