सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन चौंका’ने वाले खुलासे हो रहे है। फिलहाल हर किसी की नजर रिया चक्रवर्ती पर ही टिकी हुई है और सभी लोग रिया और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्ते के सच को टटोलने में लगे हुए है। इस बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि रिया चक्रवर्ती अपने फोन नम्बर में सुशांत सिंह राजपूत का नाम किसी और नाम से सेव करती थी।

सामने आयी जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती अपने फोन में सुशांत का नाम श्रुति केलकर के नाम से सेव करती थी। अब सवाल ये है कि आखिर रिया चक्रवर्ती ने ऐसा क्यों किया? रिया चक्रवर्ती किससे अपने और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्ते का सच छिपा रही थी?
सुशांत सिंह राजपूत के साथ-साथ रिया चक्रवर्ती के घरवालों को भी उनके रिश्ते के बारे में अच्छा पता था। ऐसे में ऐसी क्या जरुरत आई कि रिया चक्रवर्ती को सुशांत का नाम श्रुति केलकर के नाम से सेव करना पड़ा था?