खबरों के मुताबिक, महिला सोमवार को पेट में दर्द होने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टरों को शुरुआत में पता ही नहीं चल सका कि महिला के साथ क्या दिक्कत है। फिर जांच के बाद डॉक्टरों को पता लगा कि उसके पेट में कोई चीज है। महिला को बेहोश कर डॉक्टरों ने उसके मुंह में ट्यूब डालकर इसे निकालना शुरू किया। फिर पता चला कि यह सांप था।

रूस के दागिस्तान में एक महिला के मुंह से डॉक्टरों ने चार फीट लंबा सांप निकाला। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि कैसे एक डॉक्टर महिला के मुंह से सांप को निकाल रही है।महिला के मुंह से सांप निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है। इस वीडियो में डॉक्टर महिला के मुंह से सांप निकालते दिख रहे हैं। इसमें दिख रहा है कि सांप के पेट से बाहर आते ही महिला डॉक्टर थोड़ा पीछे हट जाती है। इसके बाद वह सांप को एक बकेट में डाल देती है।
Medics pull out 4 feet Snake from a woman’s throat after the animal crawled into her mouth while she slept.
The incident happened in Russia.#LayconNeedsYou II #BiggieForgiveErica II Adele II #BBTolanibaj pic.twitter.com/kN5bisWrcA
— BBNaija and other updates (@ngoziclara) August 31, 2020
बताया जा रहा है कि महिला अपने घर के बाहर गार्डन में सो रही थी। सोते वक्त उसका मुंह खुला रह गया और सांप उसके पेट में पहुंच गया। जिस महिला के पेट से सांप निकाला गया उसकी पहचान भी सामने नहीं आई है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, दागिस्तान और इसके आसपास के गांवों में अक्सर ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं।